Friday, June 25, 2021

वन लाइनर्स ऑफ़ द डे, 24 जून 2021


 

अंतरराष्ट्रीय 

  • स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने और एशिया प्रशांत में निम्न कार्बन जीवन शैली में संक्रमण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, _______ ने मैसीव अर्थ फाउंडेशन (MEF) के शहयोग से 'लो कार्बन अर्थ' पहल का आरंभ करने की घोषणा की है - संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)
  • 'मर्सर कॉस्ट ऑफ़ लिविंग सर्वे 2021' के अनुसार विदेशी श्रमिकों के लिए विश्व में सबसे महंगा शहर - अश्गाबात (तुर्कमेनिस्तान की राजधानी)
  • भारत का सबसे महंगा शहर - मुंबई (वैश्विक स्तर पर 78वां स्थान)
  • ________ ने एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) महानिदेशक का 'रोल ऑफ़ एक्सीलेंस ऑन एयरपोर्ट सर्विस क़्वालिटी' सम्मान जीता - कोचीन अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन, भारत 
  • ________ देश वर्ष 2022 में अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा मंच (IEF) के 9वें एशियाई मंत्रिस्तरीय ऊर्जा गोलमेज (AMER9) बैठक आयोजित करने के लिए सहमत हो गया है - भारत 
राष्ट्रीय 
  • भारत में एकमात्र राज्य जो मगरमच्छ की तीन प्रजातियों (मीठे पानी का घड़ियाल, मगर मगरमच्छ और खारे पानी का मगरमच्छ) का घर है - ओडिशा 
  • जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने भारत के _______ क्षेत्र में छोटे और सीमांत किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नवीन कृषि प्रौद्योगिकियों को कृषि क्षेत्र से जोड़ने के लिए "बायोटेक-किसान" (बायोटेक-कृषि इनोवेशन साइंस एप्लीकेशन नेटवर्क) कार्यक्रम का विस्तार किया है - ईशान्य क्षेत्र 
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'सेंट्रल रेलसाइड वेयरहाउस कंपनी लिमिटेड' (CRWC) को ______ के साथ विलय करने की मंजूरी दे दी है - सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरशन (CWC)
व्यक्ति विशेष 
  • हुरुन रिसर्च और एडेलगीव फाउंडेशन द्वारा संकलित 50 वैश्विक परोपकारी लोगों की सूची के अनुसार, पिछली सदी के विश्व के सबसे बड़े परोपकारी - जमशेदजी टाटा 
राज्य विशेष 
  • दिल्ली के क्रीडा विश्वविद्यालय के प्रथम उप-कुलपति - कर्णम मल्लेश्वरी (भारोत्तोलक)
ज्ञान-विज्ञान
  • मॉरीशस देश  उपग्रह - MIR-SAT1 (मॉरीशस इमेजरी एण्ड रेडियोकम्यूनिकेशन सैटेलाइट-1)
  • केरल स्थित भारतीय रबड़ अनुसंधान संस्थान (RRII) में विकसित, विश्व का पहला अनुवांशिकीय रूपांतरित (GM) रबर के पौधे ______ में लगाए गए - गुवाहाटी, असम 
सामान्य ज्ञान 
  • संवैधानिक प्रावधान जो 'मौलिक अधिकारों की परिभाषा' से संबंधित है - अनुच्छेद 12 
  • संवैधानिक प्रावधान जो 'कानून से पहले समानता' से संबंधित है - अनुच्छेद 14 
  • संवैधानिक प्रावधान जो 'धर्म, वंश, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव का निषेध' से संबंधित है - अनुच्छेद 15 
  • संवैधानिक प्रावधान जो 'सार्वजानिक रोजगार के मामलों में अवसर को समानता' से संबंधित है - अनुच्छेद 16 
  • संवैधानिक प्रावधान जो 'अस्पृश्यता के उन्मूलन' से संबंधित है - अनुच्छेद 17 
  • संवैधानिक प्रावधान जो 'उपाधियों के उन्मूलन' से संबंधित है - अनुच्छेद 18 

0 comments:

Post a Comment